Logo
International Journal of
Educational Research and Studies

Search

ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 2 (2025)
माध्यमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों की समावेशी शिक्षा केप्रति सामाजिक मूल्यों का अध्ययन
Authors
प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. सत्यवह द्विवेदी
Abstract
समावेशी शिक्षा केवल एक शैक्षणिक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली सामाजिक दर्शन है जो एक समतामूलक और न्यायप्रिय समाज की नींव रखती है। शिक्षक/शिक्षिकों की समावेशी शिक्षा के सामाजिक मूल्यों की जानकारी किसी भी शैक्षिक कार्यक्रम को प्रारम्भ करने की कंुजी होती है।
ऐसे में शिक्षक/शिक्षिकों की समावेशी शिक्षा से सम्बन्धित सभी मूल्यों विशेषकर सामाजिक मूल्यों की जानकारी अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि यदि शिक्षक/शिक्षिकों की समावेशी शिक्षा के सामाजिक मूल्यों का ज्ञान नहीं होगा तो वह अपने विद्यालयों की कक्षा-कक्ष में इसका व्यावहारिक रूप से प्रयोग करने में असमर्थ होंगे।
प्रस्तुत शोध पत्र माध्यमिक स्तर के शिक्षकों में समावेशी शिक्षा के कार्यान्वयन से जुड़े सामाजिक मूल्यों की स्थिति और उनके महत्व का विश्लेषण करने पर केन्द्रित है। समावेशी शिक्षा की सफलता के लिए आवश्यक है कि शिक्षक न केवल विशिष्ट कौशल से युक्त है, बल्कि उनमें समानता, विविधता के प्रति सम्मान संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय जैसे अर्न्तनिहित मूल्य भी मौजूद है।
इस अध्ययन का मुुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में समावेशी शिक्षा से सम्बन्धित सामाजिक मूल्य किस स्तर तक विकसित हुए है और इन मूल्यों का समावेशी कक्षा प्रबन्धन पर क्या प्रड़ता है साथ ही यह उन सम्भावित कारकों की पहचान करता है जो उन मूल्यों के विकास को प्रभावित करते है जैसे कि शिक्षक प्रशिक्षण, अनुभव या विद्यालय का वातावरण।
इस अध्ययन मे मात्रात्मक शोध विधि के विवरणात्मक सर्वे अनुसंधान पद्धति का प्रयोग किया गया है। अध्ययन में उपकरण के रूप में स्वनिर्मित सामाजिक मूल्य मापनी का प्रयोग कर आंकड़ों को संग्रहित किया गया है। प्रतिदर्श के रूप में माध्यमिक विद्यालय स्तर के 128 शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मिलित किया गया। प्रस्तुत अध्ययन के परिणाम से पता चलता है कि सरकारी और निजी माध्यमिक विद्यालयों, विज्ञान और कला वर्ग के विषयों तथा पुरूष एवं महिला शिक्षिकाओं का समावेशी शिक्षा के प्रति सामाजिक मूल्यों में सार्थक अन्तर नहीं है।

Download
Pages:33-37
How to cite this article:
प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. सत्यवह द्विवेदी "माध्यमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों की समावेशी शिक्षा केप्रति सामाजिक मूल्यों का अध्ययन". International Journal of Educational Research and Studies, Vol 7, Issue 2, 2025, Pages 33-37
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.