Logo
International Journal of
Educational Research and Studies

Search

ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 2 (2025)
जनजाति क्षेत्र में कार्यरत संस्था प्रधानों की नेतृत्व क्षमता, मनोबल एवं कार्यशैली का विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन
Authors
सोमेश नागदा, डॉ. खेलशंकर व्यास
Abstract
प्रस्तुत शोध में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों में संचालित राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधकीय कौशल का विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया गया है। यह अध्ययन सर्वेक्षण विधि पर आधारित है, जिसे उदयपुर एवं डूंगरपुर जिलों के चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संपन्न किया गया। अनुसंधान हेतु कुल 50 विद्यालयों के 50 प्रधानाचार्यों को उद्देश्यपूर्ण न्यादर्श पद्धति से चुना गया।
शोध हेतु स्वनिर्मित एवं विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित उपकरणों का उपयोग किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए प्रतिशत, मध्यमान, मानक विचलन तथा क्रांतिक अनुपात (ब्त्) जैसी सांख्यिकीय प्रविधियों का प्रयोग किया गया।
शोध निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के शैक्षिक नेतृत्व व्यवहार में समग्र रूप से कोई सार्थक अंतर नहीं है। तथापि, क्षमता उत्प्रेरक (ब्ंचंबपजल ठनपसकपदह) आयाम पर निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालयों की तुलना में अधिक प्रभावी पाए गए। इसी प्रकार प्रबंधकीय प्रभावशीलता के विभिन्न आयामों कृ कार्यात्मक, पारस्परिक एवं व्यक्तिगत प्रभावशीलता कृ में दोनों समूहों के बीच कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया।
अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला कि यद्यपि दोनों प्रकार के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का सामान्य नेतृत्व व्यवहार लगभग समान है, किंतु निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अधिक प्रेरक क्षमता का प्रदर्शन करते हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। शोध यह भी इंगित करता है कि जनजातीय क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संगठित नेतृत्व एवं प्रबंधकीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, जिससे उनकी प्रभावशीलता बढ़े और विद्यालय की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
Download
Pages:8-10
How to cite this article:
सोमेश नागदा, डॉ. खेलशंकर व्यास "जनजाति क्षेत्र में कार्यरत संस्था प्रधानों की नेतृत्व क्षमता, मनोबल एवं कार्यशैली का विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन". International Journal of Educational Research and Studies, Vol 7, Issue 2, 2025, Pages 8-10
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.